औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 26 कैप्शन- स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के देव नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह शामिल हुए और उपस्थित समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। नबीनगर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम चंद्र सिंह समेत कई सम्मानित पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं...