जहानाबाद, अप्रैल 3 -- बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री सह औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह भी रहे उपस्थित 6 अप्रैल को भाजपा के सभी कार्यालयों पर किया जाएगा ध्वजारोहण और मिष्ठान का होगा वितरण अरवल, निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान जिला और मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री सह औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस जिले के हर बूथ पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बैठक की शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं क...