धनबाद, मार्च 9 -- रांची में भाजपा की ओर से रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर निकाय चुनाव में जीते पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया। राज्यभर से भाजपा समर्थित विजयी प्रत्याशियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह कार्यक्रम में नहीं दिखे। संजीव सिंह को आमंत्रित किया गया था कि नहीं यह स्पष्ट नहीं है, वैसे अंदरखाने सूत्रों का कहना है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को फोन कर जीत की बधाई दी है। इसके कई मायने मतलब निकाले जा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर निकाय चुनाव के झारखंड प्रभारी अरूण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मालूम हो कि संजीव सिंह धनबाद से मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव...