सीवान, अप्रैल 10 -- सीवान। भाजपा नेता डॉ. जितेश कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मेयर व पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी के समर्थन में चुनाव - प्रचार के लिए गुरुवार को सीवान से दर्जनों समर्थकों के साथ रवाना हुए। डॉ. सिंह ने कहा कि पांडेश्वर क्षेत्र में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और वहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है। इस दौरान मृत्युंजय पाल, आलोक कुमार, पूनम राज, मनीष यादव, दीपू सिंह, अभिमन्यु कुमार, सुरेंद्र यादव, अभय कुमार उपाध्याय, हरीश गुप्ता, कृष्ण सिंह, आदित्य शर्मा, अशोक सिंह, विमल बैठा व ध्रुप साह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...