भाजपा के समरसता संकल्प अभियान में निकाली गई कलश वंदन यात्रा
अलीगढ़, अगस्त 2 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपामहानगर द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गोवर्धनपुर वाराणसी से महानगर में लाए गए मिट्टी से भए हुए कलश को लेकर कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन भाजपा गांधी नगर मंडल की ओर से किया गया। अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस कलश से अन्य कलश तैयार किये हैं। इसी तरह महानगर के सभी मंडलों में विधि विधान के साथ कलश वंदन यात्राऐं निकाली जाएंगी। इस दौरान महामंत्री सुभाष गुप्ता सुभानु, उपाध्यक्ष, हिम्मत सिंह लोधी, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, सत्यप्रकाश प्रजापति, मनोज माहौर, विशाल गुप्ता, मुन्नालाल कश्यप, नरेंद्र वार्ष्णेय, विनोद आर्य आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चार अगस्त से कलश वंदन यात्रा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.