भाजपा के सदस्य को ही भारत का नागरिक मान रहे; अखिलेश का चुनाव आयोग पर आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। गुरुवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि अब तक 19 लाख फर्जी वोटर पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और प्रशासन के सहयोग से भाजपा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रही है। साथ ही ये आरोप लगाया कि भाजपा का सदस्य होने वालों को ही मतदाता बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के सदस्यों को ही भारत का नागरिक मान रहा है। आयोग और प्रशासन के सहयोग से भाजपाई बड़े पैमाने पर घोटाला कर रहे हैं। अखिलेश ने भाजपा की कथित 10 चुनावी चालें गिनाते हुए कहा कि इनमें फर्जी वोट जुड़वाना, विरोधियों के वोट कटवाना, मतदान के दिन डराना-धमकाना, ईवीएम में गड़बड़ी करना, मतगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.