बागपत, मार्च 11 -- बागपत। भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ आगामी होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि हर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा। मंडल में ही पदाधिकारियों को प्रवास भी करना होगा। बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 24 घंटे चलेगा, जिसमें कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। मंडल अध्यक्षों से कहा कि कार्यक्रम के नाम पर औपचारिकता ना हो सभी चीजें व्यवस्थित हो। यह कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण है। सभी के सहयोग और मेहनत से इसे सफल बनाना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री व अभियान जिला संयोजिका सरिता चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलप्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, रविन्द्र आर्य, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.