बागपत, मार्च 29 -- बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शनिवार से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मंडलों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यहां पर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिला स्तर के पदाधिकारी संगठन की सिद्धांत और विचारधारा से अवगत करा रहे है। विभिन्न पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन चार मंडलों के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया है। जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि बागपत नगर, पिलाना, खेकड़ा नगर और खेकड़ा देहात मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ है। मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया गया। जिले के पदाधिकारियों को अलग-अलग विषय पर जिम्मेदारी दी हुई है। विषय के अनुसार की बात रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...