जमशेदपुर, मई 16 -- भाजपा की ओर से सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। शिविर में जिला भर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 12 विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य, नेतृत्व क्षमता, पार्टी की विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में वक्ता के रूप में डॉ. दिनेशनंद गोस्वामी, करमवीर सिंह, अमर बाउरी, डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ. रविन्द्र राय और मृत्युंजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता एवं वक्तागण मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोध...