उन्नाव, मार्च 29 -- बीघापुर। युवजन सभा की ओर से तहसील के गांव रुझेई स्थित रामनाथ इंटर कॉलेज में सपा पीडीए का होली मिलन व भाईचारा सम्मेलन हुआ। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आटा दाल का भी भाव मालूम नहीं है। अन्ना साड़ की तरह प्रदेश को चरने का काम कर रहे। चुनाव में पीडीए को मजबूत कीजिए। पूर्व एमएलसी व पार्टी के प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा हमारी लड़ाई किसी जाति व समाज से नही है न ही समाजवादी जातिवादी होते हैं। जिलाध्यक्ष राजेश यादव व नगर अध्यक्ष सभासद ओमेन्द्र लोधी पंकज ने कहा कि आज भाजपा के शासन में जनता परेशान घूम रही है। कभी खाद की दुकानों पर तो कभी सिलेंडर के कतारों में उसकी जिंदगी कट रही है। अब मौका है इसके हटाने का।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...