हल्द्वानी, अगस्त 14 -- लालकुआं। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर विरोध जताया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपा की ओर से किया गया शुद्धि अनुष्ठान दलित समाज के प्रति भेदभावपूर्ण और सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाला है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। इस दौरान कुमाऊं मंडल प्रभारी राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल, जिला मुख्य संगठक गोकर्ण सिंह बिष्ट, खुशाल मेहता, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी और भुवन चंद्र पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च यह भी पढ़ें- खड़गे के कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण दलित-विरोधी मानसिकता ...