भाजपा के विधायकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बदायूं, जून 6 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइंस में, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ललेई, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका परिसर दातागंज, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने शहजाद नगर,पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बिसौली में पौधे लगाये। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यह भी पढ़ें- 12 साल में देश ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: पंकज सदर विधायक महेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.