शामली, जून 17 -- नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी नरेश चंद्र सैनी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल माने जाने वाले नरेश सैनी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहल्ला खेल निवासी नरेश चंद्र सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए थे। वे अपनी साफ-सुथरी छवि, मिलनसार व्यक्तित्व और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने जीवनभर धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर समाज के सभी लोगों की सेवा की और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों के अनुसार नरेश सैनी वर्ष 2001 से लगातार नगर पालिका अध्यक्ष ...