भाजपा के वरिष्ठ नेता देवमोहन सिंह का निधन, शोक
लातेहार, जुलाई 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला महामंत्री देवमोहन सिंह का बुधवार देर रात उनके पैतृक आवास, देवी मंडप में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। गुरुवार को देवनद तट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चतरा सांसद कालीचरण सिंह अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत नेता को भाजपा का पट्टा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि देवमोहन सिंह का निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- भाजपा के वरिष्ठ नेता उज्जवल दत्ता का निधन, शोक इधर भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, राजधानी यादव सहित कई नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.