नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए दी। मिली जानकारी के अनुसार वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कलराज मिश्र की पत्नी के देहांत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त किए गए दिनेश शर्मा समेत तमाम राजनीति और सामाजिक हस्तियों ने शोक जताया है। अपनी पत्नी के निधन की जानकारी देते हुए कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर उनकी एक तस्वीर भी साझा की। कलराज मिश्र ने लिखा- 'मेरी धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी, आ...