वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष गुरुवार की दोपहर बाबतपुर हवाईअड्डा पहुंचे। यहां काशी क्षेत्र के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बीएल संतोष वहां से सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। संगम में संगठन की बैठक बाद पुन: बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली लौट गए। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य, क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल एवं डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मेयर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम एवं सौरभ श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...