संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एसपी बस्ती के पत्र पर एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने यह कार्रवाई की है। बुधवार को बस्ती के भी एक दरोगा को निलंबित किया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती में प्रथम आगमन पर परशुरामपुर, छावनी, हरैया, नगर कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में 127 स्थानों पर स्वागत की तैयारी थी। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। श्री द्विवेदी के विलंब से आगमन के कारण कार्यक्रम रात एक बजे तक चला। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए 12 स्थानों पर रूट डायवर्जन कराया गया था। इसी दौरान एडीजी जोन गोरखपुर गोंडा से...