बुलंदशहर, अगस्त 14 -- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बुलंदशहर से सांसद डा.भोला सिंह ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान सांसद डा.भोला सिंह ने प्रभार वाले संबंधित 11 राज्यों में अनुसूचित मोर्चा के संगठन, कार्यक्रमों के संचालन एवं भावी योजनाओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। डा.भोला सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करने और आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में फिर तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्य में जुटने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...