किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को बंगाल में चुनावी दौरा को लेकर किशनगंज आएंगे, तथा सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के चाकुलिया प्रखंड के असुरागढ़ में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र काफी अहम माना जा रहा है। बताया जाता है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे किशनगंज खगड़ा हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद वे 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित असुरागढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं, क...