सराईकेला, जून 8 -- सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक गांव ओरमांझी प्रखंड के कुच्चु में आयोजित परिचयात्मक बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने प्रतीक स्वरूप छऊ मुखौटा भेंट कर उनका सम्मान किया। जिप अध्यक्ष बोदरा ने कहा कि सरायकेला छऊ मुखौटा कलात्मक धरोहर नहीं, बल्कि झारखंड की परंपरा, संस्कृति और लोक जीवन का प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह स्मृति चिह्न भेंट कर जिले की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- एसआईआर को गंभीरता से लें कार्यकर्ता, 2029 के लिए अभी से कमर कसें : नितिन नवीन बैठक के दौरान भाजपा संगठन की मजबूती और आगा...