पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की पलामू यूनिट ने रविवार को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में सांसद विष्णु दयाल राम, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर की सफाई की और मरीजों तथा उनके परिजनों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- विधायक ने भराना गांव में चलाया स्वच्छता अभ...