सहरसा, अप्रैल 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को बनाए जाने के निर्णय पर भाजपा द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा, अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा एवं मेयर बेनप्रिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिहार के विकास और सुशासन को नई दिशा देने वाला साबित होगा। जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने भी शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस दिन का सभी भाजपाई वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जमालपुर से-सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर जमालपुर मे...