समस्तीपुर, मई 16 -- उजियारपुर। भाजपा के उजियारपुर मध्य मंडल अध्यक्ष मालती पंचायत निवासी कैलाश पंडित को मोबाइल पर गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी मिली है। इससे दहशत में आकर मंडल अध्यक्ष ने उजियारपुर थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी के अलावा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को आवेदन देकर अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि मालती पंचायत के ही वार्ड 3 निवासी मो एनूल का पुत्र मो फरमूद के यहां उनका पैसा बकाया है। इसको लेकर जब उन्होंने मो फरमूद से कहा कि अभी रुपए नहीं देते हैं तो एक कागज सबूत के तौर पर बना दें। यह भी पढ़ें- भाजपा के मंडल अध्यक्ष को जान मारने की धमकी इसी पर वह आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। फिर उसी दिन शाम 8 बजकर 50 मिनट पर मो फरमूद का भाई मो. अफरोज ने मोबाइल से फोन पर कहा कि हमसे...