हाथरस, मार्च 6 -- सिकंदराराऊ। हाईवे के एटा रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव गढिया में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक का शव बाइक सहित गंदे नाले में पडा मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय देवेन्द्र देवा यादव के रूप में हुई जो बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे। वह बुधवार रात से लापता थे शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक देवा यादव 24 बर्षीय पुत्र सूरतराम के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात होली मनाने के बाद देवा यादव अपनी पत्नी को उसके मायके छोडने गए थे। पत्नी को छोडने के बाद उन्होंने कहा था कि वह 10 मिनट में वापस घर आ जाएंगे लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया लेकिन उनका मोबाडल स्विच ऑ...