भाजपा के बागी ने एकनाथ शिंदे के नेता को हराया, महाराष्ट्र में निर्दलीय ने किया बड़ा खेल
मुंबई, जून 22 -- महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 17 सीटों पर हुए मतदान के बाद सोमवार को 11 सीटों पर नतीजे घोषित किए गए हैं। खास बात है कि महायुति को एक सीट पर बड़ा झटका लगा है, जहां भाजपा के बागी उम्मीदवार ने निर्दलीय चुनाव लड़कर शिवसेना को हराया है। सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, जलगांव, भंडारा-गोंदिया, धाराशिव-लातूर-बीड, सोलापुर, परभणी-हिंगोली, नांदेड़, सांगली-सातारा, अमरावती और नागपुर के नतीजों का ऐलान किया गया है। इससे पहले ही 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। भाजपा ने 11, शिवसेना ने 4 और एनसीपी ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था।16 सीटें जीतीं आंकड़े बता रहे हैं कि महायुति के उम्मीदवारों ने 17 में से 11 पर जीत हासिल की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.