भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल के संगठनों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण देने का क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में बुढ़ाना विस क्षेत्र के भाजपा मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग का आयोजन शाहपुर के स्काईलैंड स्कूल में हुई।समापन सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने सभी को पार्टी की कार्य पद्धति के विषय में विस्तार से समझाया । डा.निर्वाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को संयम और सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। भाजपा की कार्य शैली दूसरे दलों से भिन्न है जिसमें राष्ट्र प्रथम की भावना को केंद्र में रखकर कार्य करना होता है। बुढ़ाना विधानसभा के पांचों मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग को जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, पूर्व विधायक बुढ़ाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.