बक्सर, मार्च 29 -- पेज चार के लिए ----- बूथ स्तर कोरानसराय मंडल में रविवार को भाजपा का प्रशिक्षण अभियान हुआ आयोजित प्रशिक्षण में प्रत्येक व्यक्ति के पास सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर दिया जोर फोटो संख्या- 18, कैप्सन- रविवार को कोरानसराय में भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लेते भाजपा नेता। डुमरांव, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कोरानसराय मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया। अभियान में बूथ स्तर पर आयोजित सभी प्रकार के कार्यक्रम व सरकार की उपलब्धियां लोगों के पास किस तरह से पहुंचे, इस पर दल के पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता व्यापक रूप से चर्चा किए। बूथ प्रबंधन पर भी वैचारिक अधिष्ठान व सामाजिक कार्य के साथ पार्टी की मजबूती के लिए भी बातें हुई। कार्यक्रम...