भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य का किया स्वागत
प्रयागराज, जून 27 -- नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता मिठाई बांटकर ढोल-नगाड़े के धुन पर जमकर थिरके। सेवइथ सोरांव निवासी सुरेश मौर्य लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे तो फाफामऊ चौराहे पर भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी, सौरभ प्रताप सिंह, आरडी वर्मा, रामकुमार यादव, प्रमोद मौर्य, त्रिभुवन प्रजापति, श्यामबाबू केसरवानी, गौरव अग्रवाल, अमित केसरवानी, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.