कानपुर, जून 14 -- कानपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने अपने नाम और सरकारी लेटरपैड के दुरुपयोग का आरोप लगाया पुलिस से शिकायत की। मूलगंज पुलिस ने उनकी शिकायत पर कैंसर पीड़ित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह की तहरीर के अनुसार उनके नाम का फर्जी लेटर पैट तैयार कर मुख्यमंत्री राहत कोष 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद ली गई है। यह राशि लखनऊ के मैक्स हास्पिटल को ट्रांसफर की गई है, जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायत की। जिसके आधार पर मूलगंज पुलिस ने मखनिया बाजार निवासी कैंसर पीड़ित मो. आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा...