बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर संजय सरावगी को बधाई दी है। चंडी ग्रामीण मंडल के प्रभारी सतीश कुमार ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से बिहार में भाजपा को नयी उर्जा और दिशा मिलेगी। बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष अभय नंदन पांडेय, अमरजीत सिंह, प्रणवदेव आनंद, पिंटू कुमार, अभिषेक भारती, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, रामाशीष प्रसाद, चंदन चौधरी, सिद्धार्थ कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...