गिरडीह, जनवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। डुमरी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद वे पीरटांड़ के कुम्हरलालो में किसान चौपाल में शामिल हुए। इसके बाद पपरवाटांड में आयोजित विकसित भारत जी राम जी जिला सम्मेलन में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वे पहली बार गिरिडीह पहुंचे थे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पपरवाटांड पहुंचने पर सबसे पहले आदित्य साहू ने कार्यक्रम स्थल पर स्थित दुर्गा मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद मंच पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजनों को हाथ ज...