बोकारो, मार्च 21 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष राजेश सिन्हा की मां वीणा सिन्हा (67 वर्ष) देवी का निधन स्टेशन रोड भामाशाह पथ स्थित आवास में शुक्रवार की सुबह हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी। दामोदर नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। निधन पर मुखिया अनुग्रह सिंह, भाजपा नेता विनोद पाठक, उमेश गुप्ता, संजीव झा, प्रवीण सिंह, लखी हेंबरम, सुनील मिश्रा, दिलीप महतो आदि ने शोक प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...