देहरादून, अप्रैल 6 -- एक जालसाज ने रेरा का फर्जी सर्टिफिकेट और जमीन के मूल मालिकों का एग्रीमेंट दिखाकर भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री से 80 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी कार्यालय में दी गई उनकी शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीन पार्क निरंजनपुर निवासी अजीत सिंह भाजपा में दो बार रेशम बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि ग्रीन सिटी, आरकेडिया ग्रांट के रहने वाले बीरेंद्र सिंह भंडारी ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने शीशमबाड़ा में एक जमीन का सौदा तय करते हुए दावा किया कि उसे मूल मालिकों (पदम सिंह व अन्य) से जमीन बेचने और रकम लेने का पूर्ण अधिकार उसके पास है। विश्वास में आकर अजीत ने जनवरी 2024 में 50 लाख रुपये (30 लाख आरटीजीएस और 20 लाख नकद) दे दिए। आरोपी ने जनवरी 2025 तक रजिस्...