हाथरस, सितम्बर 6 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य को अपनी हत्या का डर है। आरोप है कि उनके खिलाफ विरोधी साजिश रच रहे हैं। एक गुमनाम महिला से उनके खिलाफ फर्जी शिकायत कराई गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। गौरव आर्य निवासी वसुन्धरा एक्लेव ने कोतवाली सदर में दर्ज मुकदमे में कहा है कि वह युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठनों में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यों का निर्वहन किया है। अब कुछ लोग इसी कारण से उनसे राजनीतिक द्वेष मानते है। गौरव आर्य का कहना है कि वह भाजपा का जिलाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में वह पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर हैं। जिसे विरोधी लोग सहन नहीं कर पा रहे हैं। उनके सरकारी गनर को हटवाकर हत्या करवाने की फिराक म...