नई दिल्ली, जनवरी 23 -- भाजपा के पुराने नेताओं में बढ़ रही है नई टीम को लेकर बैचेनी------------- -सता रहा है उम्र आड़े आने का डर, युवाओं व महिलाओं पर होगा जोर -उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव तीनों स्तरों पर बड़े बदलाव तय --------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा में नए अध्यक्ष के बाद अब नई टीम को लेकर चल रहे विमर्श में युवा व महिलाओं को तरजीह देने की संभावना से संगठन में काम कर रहे कई मौजूदा नेताओं व भावी दावेदारों में बैचेनी है। कई नेताओं को उम्र के आड़े आने का डर भी सता रहा है। हाल में विभन्न नेताओं को दी गई खास चुनावी जिम्मेदारियों से हाशिए पर रहे नेताओं में उम्मीद तो जगी है, लेकिन जब पूरी टीम बनेगी, तब कौन कहां होगा इसे लेकर उहापोह बरकरार है। अगले माह के मध्य में भाजपा की नई टीम आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर काफी चर्चा...