साहिबगंज, जनवरी 10 -- पतना। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में पुन: प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल को मनोनीत किया है। प्रखंड प्रभारी जितेंद्र तुरी को मनोनीत किया गया। दोनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष कुणाल ने जिला कमेटी को धन्यवाद देते हुए बताया कि मुझे विश्वास कर पुन: संगठन के प्रखंड अध्यक्ष का पदभार सौंपा है । इसे मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। उधर, कुणाल किशोर मंडल को पुन: प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड कमेटी ने उन्हे बधाई दी है। बधाई देने में चौकीदार हांसदा, श्याम तुरी, प्रधान सोरेन, दिलीप ठाकुर, रोहित रजक, मिठुन साहा, भोला साहा, राजेश मंडल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.