काशीपुर, अप्रैल 29 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की हवा है। जनता भाजपा के पिछले नौ वर्षों के प्रपंच, झूठ और समाज को बांटने से आजिज आ चुका है। सरकार और बात तो करती है, लेकिन जनता की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं करती। भाजपा भाई दोहन और भावना दोहन कर रही है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रावत ग्राम मानपुर पहुंचे। उन्होंने देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। साथ ही गांव में ही मातृशक्ति से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर CM पुष्कर धामी का विपक्ष पर कविता से प्रहार, मदरसा बोर्ड पर भी जवाब उन्होंने कहा कि यह विधेयक संसद में सर्वसम्मति स...