घाटशिला, मार्च 13 -- पोटका। भारतीय जनता पार्टी ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी,पोटका एवं कोवाली मंडलों के लिए नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के निर्देश पर के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आसनबनी मंडल के लिए निधू दास,पोटका मंडल में सनत कुमार सी तथा कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़ को मंडल अध्यक्ष बनाया है। युवाओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...