भाजपा के नामित सभासद सुधीर अग्रवाल का सम्मान, केशव चौधरी बने जिला मंत्री
बिजनौर, मार्च 19 -- चांदपुर। नगर के आर्य समाज मंदिर में भाजपा द्वारा नामित सभासद सुधीर अग्रवाल के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, अशोक नेताजी, पल्लव अग्रवाल, सुरेंद्र खन्ना, संदीप बंसल, काके संदीप कौशिक मां. हरिराज सिंह सहित कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुधीर अग्रवाल को सम्मानित कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार त्यागी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव मीरपुर पाहुली निवासी केशव चौधरी को भाजपा का जिला मंत्री बनाए जाने पर उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.