बदायूं, मार्च 21 -- भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका में भाजपा के नामित सभासदों को जय श्री राम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर सभासद खरा उतरते हुये विकास कार्यों को नई गति देंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। नवमनोनीत जिलाउपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने कहा कि यह सम्मान केवल पद का नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने सभासदों से अपेक्षा जताई कि वह पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य करें। सभासद नवनीत शर्मा, मंगत राम वाल्मीकि, महेश शाक्य, संगीता रस्तोगी, गोपाल वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, मोंटी महाज...