औरैया, मार्च 24 -- फफूंद, संवाददाता। भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। फफूंद क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता मनु राजपूत को जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। मंगलवार को नगर में भाजपा नेता प्रेम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनु राजपूत का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर मनु राजपूत ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मानवेंद्र पोरवाल, अमर सिंह राजपूत, प्रमोद नारायण तिवारी, अरविंद पोरवाल, श्याम नारायण...