मऊ, अप्रैल 12 -- सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष हिमांशु राय के सूरजपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत से अभिभूत हिमांशु राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान और सक्रियता से ही पार्टी हर मिशन में सफलता हासिल करती है। इस मौके पर मनोज मेघवाल, नरेंद्र मल्ल, अश्विनी यादव, सत्यम राय, हरिगोविंद मौर्य, जयप्रकाश राजभर, अजय यादव, विकास गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...