जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा दास एवं मीरा मुंडा से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। मुलाकात करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, जिला मंत्री तन्मय झा एवं कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली शामिल रहे। वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। ...