बिजनौर, मार्च 7 -- धामपुर। शुभम मंडप में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के नवनियुक्त धामपुर मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथियों भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा, पूर्व परिवहन राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबी ने संयुक्त रूप से दीपक अग्रवाल को संगठन की टोपी पहनाकर तथा माल्यार्पण करते हुए पटका पहना कर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया। इस दौरान नगर के विभिन्न भागों तथा आसपास के ग्रामों से बहुत बड़ी संख्या में पहुंचे विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समारोह स्थल तालियों की सामूहिक गड़गड़ाहट से गूंजा दिया। विशिष्ट अतिथि नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह, नगर पालिका परिषद धामपुर के पूर्व अध्यक्ष राजू गुप्ता, पूर्व भाज...