रिषिकेष, अप्रैल 7 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को बैरोज स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा के नये पदाधिकारियों का सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से पार्टी की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मौके पर जितेंद्र भारती (जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा), सुशील कुमार (जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा), परमजीत (सोशल मीडिया प्रभारी), आरती (जिला सोशल संयोजक), सुभाष कुमार (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रोहित कुमार (मंडल अध्यक्ष, श्यामपुर), राकेश कुमार (मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश), भारत सिंह, कुणाल, शिवम, अंकुर गुजराल सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.