रामनगर, दिसम्बर 19 -- रामनगर। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रविन्द्र बाली आर्या का पहली बार रामनगर आगमन पर पूर्व नगर महामंत्री युवा मोर्चा शुभम उत्तम और समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी ने फूल माला पहनाकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां शुभम उत्तम ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा का हर कार्यकर्ता करेगा। साथ ही दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान अमित आर्या, रजत राज, प्रभात वैद्य, प्रथम सेलावट, आकाश कुमार, चुन्नी लाल, गोलू आर्या, अमन रावत, आयुष उत्तम, कृष्ण उत्तम, शुभम जावा, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.