कोडरमा, मई 18 -- जयनगर। भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता एवं जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के प्रखंडस्तरीय धरना कार्यक्रम को जुमला करार दिया है। नेताओं ने कहा कि किसानों के सवाल पर आयोजित धरना में एक भी किसान नजर नहीं आ रहा है, केवल भाजपा नेता शामिल हो रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा का धरना कार्यक्रम जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है। नेताओं ने दावा किया कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और भाजपा केवल सत्ता बचाने की राजनीति कर रही है। यह भी पढ़ें- किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना 19 को यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन यह भी पढ़ें- किसानों के मुद्दे पर भाजपा पाकुड़ की बैठक, 20 मई को प्रखंड मुख्यालय में देगी ध...