एटा, मार्च 26 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के समस्त मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 28 और 29 अप्रैल को किया जाएगा किया जाना है। सिविल का आयोजन साथ सत्र में संपन्न होगा। कार्यकर्ता, चयनित रात्रि प्रवास भी करेंगे। इसके लिए तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप वार्ष्णेय, महामंत्री पवन पचौरी, विजय गौतम, उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, कपिल देव वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह सविता, राहुल प्रताप सिंह, सरजू गौतम, राम गोपाल सिंह, हरिवन सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...