हापुड़, मार्च 15 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के लिए चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शनिवार को ग्राम नंदपुर स्थित सुनीता गार्डन में भव्य शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की रीति नीति और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार ही भाजपा का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, प्रदीप राणा, मनोज गौतम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...