कौशाम्बी, जून 1 -- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की संस्तुति पर उमेश कुमार पटेल और सुरेंद्र शुक्ला को कड़ा मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्षों को सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों अनुभवी कार्यकर्ताओं के संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से मंडल स्तर पर भाजपा और अधिक मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...